घुघरी: मंडला में शुरू हुआ 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम
आत्मा, मंडला के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र मंडला में 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। इस कार्यक्रम का मकसद ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए सक्षम बनाना है, जिसमें आधुनिक और जैविक कृषि तकनीकों, औषधीय फसलों की खेती समेत कई विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।