धौलपुर: परिसीमन में कछपुरा को नई ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण जिला कलेक्टर से कार्यालय में मिले
राज्यसरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों के किए जा रहे परिसीमन में नई ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग को लेकर टोंटरी ग्राम पंचायत के कछपुरा के ग्रामीणों ने बुधवार को दोपहर को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर नई ग्राम पंचायत बनाए जाने की मांग की। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कछपुरा बड़ापुरा ओर पूरामदारी ग्राम पंचायत टोंटरी के अधीन है। तीनों गांवों मे