उदवंत नगर: भाजपा के पंचायत अध्यक्ष की हत्या पर उदवंतनगर में बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों में उबाल
उदवंतनगर क्षेत्र में सहार में पंचायत अध्यक्ष की हत्या के बाद माहौल पूरी तरह गरमा गया है। बड़की खड़ाव गांव में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष की चाकू मारकर निर्मम हत्या किए जाने के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोगों के बीच सरकार के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।