मोठ: मोंठ में प्रौढ़ ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, मुकदमे की तारीख से लौटने के बाद कर्ज और केस से टूटा परिवार
Moth, Jhansi | Apr 30, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के बुढ़ावली गांव में 45 वर्षीय राजू अहिरवार ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कोर्ट की तारीख से लौटने के बाद लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव खेत में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।