महरौनी: अंजनी धाम मेले में एक दुकानदार के यहां से लगभग ₹70,000 की चोरी, घटना का वीडियो आया सामने, चोर सीसीटीवी में रिकॉर्ड
कुम्हेड़ी स्थित अंजनी धाम मेले में एक दुकानदार के यहां से लगभग 2 दिन पूर्व पड़ोसी दुकानदार एवं एक अन्य साथी द्वारा लगभग 70000 रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार दोपहर 12:00 बजे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां वायरल वीडियो में उक्त चोर लगभग 70000 रुपए की नगदी से भरे हुए चोरी के बैंक के साथ नजर आ रहे हैं।