गंडाई: सेवा सेतु अभियान: 1 से 7 अक्टूबर तक 6 स्थानों पर विशेष शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत 1 से 7 अक्टूबर तक जिले के 6 प्रमुख स्थानों पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ, भूमि नामांतरण, आय-जाति प्रमाण पत्र, आवास स्वीकृति पत्र और तत्काल प्रकरण निपटान की सुविधा मिलेगी।