मुगलसराय: मुगलसराय के बिछड़ी/मुगलचक वार्ड में विधायक ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन
मुगलसराय क्षेत्र के बिछड़ी/मुगलचक वार्ड में आज सोमवार को दोपहर 03 बजे सकलडीहा रोड स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित सिंह गब्बर के आवास तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया गया। जिसकी लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का उद्घाटन अमित सिंह गब्बर की माताजी के साथ ही स्थानीय लोगों के हाथों कराया गया। बताया गया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी।