राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन राजपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने की। सभा के दौरान, उपस्थित ग्रामीणों को सरकार के 'वी वी जी-राम जी अधिनियम 2025' के विभिन्न प्रावधानों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।