करछना: भडेंवरा में हुई हिंसा में शामिल निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को लेकर अधिकारियों से मिला नागरिक समाज का प्रतिनिधिमंडल
बीते 29 जून को करछना क्षेत्र के इसौटा लोहनपुर गांव में मृतक देवी शंकर के घर परिजनों से मुलाकात करने के लिए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का दौरा था। प्रयागराज पहुंचने पर प्रशासन द्वारा सर्किट हाउस में रोक लिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भडेंवरा बाजार में हिंसात्मक प्रदर्शन किया। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस कई आरोपियों को जेल भेजा।