मुरैना नगर: जेबरा खेरा रोड पर आवारा सांड का आतंक,सड़क किनारे खड़े रिटायर्ड ड्राइवर को पटककर किया गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना की जेबरा खेरा रोड पर रविवार दोपहर सड़क किनारे खड़े 70 वर्षीय रामसेवक राय पर अचानक आवारा सांड ने हमला कर उन्हें पटक दिया,जिससे वह गंभीर घायल हो गए।स्थानीय लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद भर्ती किया गया।घायल ग्वालियर निवासी सेवानिवृत्त ड्राइवर हैं।घटना के बाद लोगों ने आवारा मवेशियों पर रोक लगाने की मांग की।प्रशासन से मांग।