कोरांव: बैदवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर बताई सरकार की योजनाएं
भारतीय जनता पार्टी के 'घर-घर संपर्क महा अभियान' के तहत ग्रामीण लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। नगर पंचायत कोरांव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी ने रविवार शाम कोरांव मंडल के बैदवार गांव में इस अभियान के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि यह अभियान पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक होगा।