हैदरनगर: इमामनगर बरेवा और हैदरनगर पश्चिमी पंचायत में मुखिया ने 'धरती बचाओ' अभियान के लिए पंचायत स्तरीय कमिटी गठित की
हैदरनगर प्रखंड के इमामनगर बरेवा पंचायत सचिवालय सभागार में ‘धरती बचाओ अभियान’ के तहत किसानों के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजन बुधवार दोपहर 4 बजे किया गया। मौके पर उर्वरकों को संतुलित उपयोग के लिए पंचायत स्तरीय कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मुखिया को अध्यक्ष, सदस्य पंचायत सचिव शैलेन्द्र चौधरी व योग्य किसान रेशमी देवी, बीरेंद्र सिंह को शामिल किया गया।