महरौनी: कस्बा बानपुर निवासी महिला ने नामजद आरोपियों पर आरोप लगाया, कहा- घर के बाहर बैठी बहन के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
कानपुर निवासी महिला ने थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी बहन बीते 29 मार्च को घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान कुछ नामजद आरोपियों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। जब वह बचाने के लिए पहुंची तो उसके साथ भी आरोपियों द्वारा गाली-गलौज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।