शिवपुरी नगर: 'दवा सामान नहीं, सेहत का सवाल है', ऑनलाइन बिक्री के विरोध में शिवपुरी के केमिस्टों ने दुकानें रखीं बंद
शिवपुरी में बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर जिलेभर के लगभग 350 मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे, जिनमें शहर के करीब 150 प्रतिष्ठान शामिल थे। इस दौरान केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने विरोध जताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया