सरीला: 6 दिन से सजा काट रहे ग्रामीण, आंधी ने तोड़े पोल, अफसरों ने तोड़ी उम्मीद, हरसुंडी व टाई गांव 6 दिनों से अंधेरे में डूबे
सरीला तहसील क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी तूफान का कहर अब भी ग्रामीण इलाकों पर भारी पड़ रहा है। जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार गांवों हरसुंडी, टाई, कदौरा और रिरुवा बुजुर्ग में पिछले 6 दिनों से बिजली पूरी तरह से गुल है। भीषण उमस भरी गर्मी और पीने के पानी के संकट ने हजारों की आबादी का जीना दूभर कर दिया है।