शिवपुरी नगर: महलसराय में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, पीड़ित ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप: सरकारी रिकॉर्ड बनाम रियासतकालीन रजिस्ट्री
शिवपुरी शहर में प्रशासन ने देहात थाना क्षेत्र के महलसराय में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले शुक्रवार रात करीब 9 बजे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कच्चा-पक्का अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया।