सिमडेगा: सिमडेगा एसपी ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश
शुक्रवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने बच्चों के साथ बॉली-बॉल खेलकर उनका मनोबल भी बढ़ाया। निरीक्षण के दौरान कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।