निवाई: निवाई में पंचायत शिक्षक सहायकों ने किया प्रदर्शन, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की मांग
Niwai, Tonk | Jun 4, 2026 निवाई। राजस्थान पंचायत शिक्षक स्कूल सहायक संघ ने संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम रतनलाल सोकरिया को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सुरज्ञान तंवर ने कहा कि बजट 2025-26 में उपमुख्यमंत्री ने अनुभव में 2 साल की छूट की घोषणा की थी।