शाहजहाँपुर: खन्नौत नदी का बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में घुसा पानी; प्रशासन मुस्तैद, बनाए गए शेल्टर होम
शाहजहाँपुर ज़िले में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी का पानी निचले इलाकों में बने कई मकानों और बस्तियों में घुस गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड़ पर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उनके ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से शेल्टर होम (आश्रय स्थल) बनाए गए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, अगले 24 घंटे में खन्नौत नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2026