कैराना: कैराना में पुलिस ने पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 5 बाइकों को किया कब्जे में, चालकों को दी सख्त हिदायत
Kairana, Shamli | Oct 18, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कैराना कोतवाली पुलिस ने पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पांच बाइकों को कब्जे में लिया गया। साथ ही, चालकों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मानकों के विपरीत तेज आवाज करने वाले या मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करने की अपील की।