प्रतापगढ़: अलुवामाई वाटर पार्क में डूबने से मासूम की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
अलुवामाई गांव स्थित एक वाटर पार्क में नहाने गई मासूम बच्ची की डूबने से मंगलवार शाम 7 बजे दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अवैध रूप से संचालित इस वाटर पार्क में सुरक्षा मानकों की भारी कमी है और लाइफगार्ड की भी तैनाती नहीं थी। बच्ची की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।*