बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठी से 10 लाख से अधिक ईट जब्त, कलेक्टर कु ने की कार्रवाई
अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठी से 10 लाख से अधिक ईट जब्त बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026 आज दिन रविवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया।