पिपरई: पिपरई थाने में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन, पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के टिप्स
अशोकनगर जिले के सभी थानों सहित पिपरई थाने में रविवार को हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन ने रविवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्यान योग और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में भाग लिया।