शिवपुरी नगर: माधव चौक पर अंबेडकर प्रतिमा की उपेक्षा पर आक्रोश, भीम आर्मी ने SP को सौंपा ज्ञापन, नशाखोरी बंद करने की मांग
शिवपुरी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष साजिद खान (चांद खान) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम आर्मी ने शिवपुरी शहर के माधव चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा और वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।