लखीसराय: विश्व फाइलेरिया दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लखीसराय सदर अस्पताल परिसर में विश्व फाइलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की दोपहर 12:53 पर एएनएम छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम एवं बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया ,कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित, सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती मौजूद रहे।