बाराचट्टी: बाराचट्टी पुलिस ने 46 किलो डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार तीन कारोबारियों को भेजा जेल
थाना अध्यक्ष नरेंद्र किशोर ने बुधवार को 3:00 बजे दिन में बताया कि मंगलवार को बाराचट्टी थाना क्षेत्र के NH-2 जयगीर मोड़ के पास होशियारपुर पंजाब होटल के पास 46 किलो डोडा चूर्ण के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें आज बुधवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।