अम्बाला: मानव चौक पर लद्दाख में पर्यावरण बचाने हेतु धरने पर बैठे सोनम के समर्थन में बेगमपुरा संस्था के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
Ambala, Ambala | Mar 24, 2024 लद्दाख में पिछले 19 दिनों से पर्यावरण को बचाने के लिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में आज बेगमपुरा संस्था के सदस्यों ने मानव चौक पर एकत्रित होकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में सोनम को सहयोग देने के लिए पोस्टर लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि वह सोनम वांगचुक का इस अभियान में समर्थन करते हैं।