अम्बाला: थाना मुलाना पुलिस ने 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 24, 2024 पुलिस अधीक्षक के आदेशों पर होली के पर्व पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ अंबाला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी अभियान के तहत थाना मुलाना पुलिस ने गांव अलीपुर से एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब की 15 बोतल के साथ गिरफ्तार किया। जिसका शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।