अम्बाला: संदिग्ध हालत में महिला इलाज के लिए पहुंची शहर के सिविल अस्पताल, नाम के अलावा खुद के बारे में जानकारी देने में असमर्थ
Ambala, Ambala | Mar 24, 2024 अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में एक महिला संदिग्ध हालत में अपना इलाज करवाने के लिए पहुंची l डॉक्टर द्वारा उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। लेकिन महिला खुद के बारे में नाम के अलावा कुछ भी बताने में असमर्थ है। इस मामले में अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया गया है।