देसूरी: देसूरी थाने में 20 साल से फरार नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पहचान बदलकर कई राज्यों में बिताई फरारी
Desuri, Pali | Aug 7, 2025 देसूरी पुलिस थाने की टीम ने गुरुवार शाम 5 बजे नकबजनी के मामले में 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी गणेशवन उर्फ गिरिराजवन पुत्र पोकरवन उर्फ प्रेमवन जाति गोस्वामी है।