देसूरी: देसूरी नाल घाट पर पत्थरों से भरा ट्रोला असंतुलित होकर पीछे की ओर चलने लगा, ड्राइवर ने चट्टानों से टकराकर रोका
Desuri, Pali | Jul 31, 2025 देसूरी नाल घाट के पंजाब मोड़ पर गुरुवार शाम 6 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। चढ़ाई के दौरान पत्थरों से भरा ट्रोला अचानक भारी वजन के कारण पीछे की ओर लौटने लगा। ट्रोला चालक की सूझबूझ से वाहन सड़क किनारे की चट्टान से टकराकर रुक गया। ट्रोला जैसे ही घाटी की ऊपरी ढलान पर पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया। वह पीछे की ओर लुढ़कने लगा।