देसूरी: देसूरी क्षेत्र के दुदापुरा में बिस्तर में छिपे कोबरा सांप ने दो मासूम भाइयों को कांटा, दोनों बालकों की हुई दर्दनाक मौत
Desuri, Pali | Aug 3, 2025 देसूरी उपखंड क्षेत्र के दुदापुरा गांव में अपने घर के अंदर बिस्तर में सो रहे दो मासूम सगे भाइयों को बिस्तर में छिपे कोबरा सांप ने काट लिया। इन बालकों के रोने की आवाज सुनकर परिजन अस्पताल लेकर गए लेकिन दोनों ही मासूम बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार की शाम को गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों बालकों का परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया ।