देसूरी: देसूरी पुलिस ने मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर बड़ी कार्रवाई की, कार के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार
Desuri, Pali | Aug 4, 2025 देसूरी मे पुलिस ने सोमवार शाम 4.30 बजे ब्रेजा कार से 1.382 किलो अफीम दूध बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने मादक पदार्थ को गियर बॉक्स के नीचे और साउंड सिस्टम के पीछे अलग-अलग थैलियों में बांधकर छिपा रखा था। थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हरीओम आश्रम देसूरी पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।