देसूरी: देसूरी के NSG कमांडो का हार्ट अटैक से निधन, 22 साल पहले हुए थे भर्ती, गुजरात में तैनात थे, ट्रेनिंग के लिए गए थे नागपुर
Desuri, Pali | Aug 5, 2025 देसूरी के कोलर गांव के रहने वाले NSG कमांडो रमेश कुमार (40) का नागपुर मे ट्रेनिंग के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।परिजनो ने मंगलवार शाम 5.30 बजे बताया की रमेश गुजरात के गांधीनगर मे कमांडो के पद पर तैनात थे और फिलहाल ट्रेनिंग के लिए नागपुर गए हुए थे। कमांडो की पार्थिव शरीर देह आज देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है,जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।