डौण्डीलोहारा: कांग्रेस की बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुई चर्चा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा की विस्तारित बैठक सोमवार को राजीव भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में जनआंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर ने की।