सफीपुर: शिक्षक की पहल पर बच्चों ने शुरू की 'स्वच्छता', रनियामऊ में गुड़िया के घर को मिला 'स्वच्छ घर-2026' सम्मान
Safipur, Unnao | Sep 30, 2026 सफीपुर ब्लॉक के रनियामऊ गांव में स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंच रहा है। कंपोजिट विद्यालय रनियामऊ के शिक्षक अमित तिवारी ने बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा है। उन्होंने छात्रों की एक 'पंचायत' बनाई है, जो गांव में जागरूकता फैला रही है।