गया टाउन सीडी ब्लॉक: मोहन श्रीवास्तव सहित स्टैंडिंग कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे
गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के नवनिर्वाचित सात सदस्यों के सम्मान में शनिवार को 4 बजे नगर निगम कार्यालय परिसर में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार निगम कार्यालय पहुंचे नवनिर्वाचित मोहन श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों का स्वागत ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।