दारू: NH-522 हजारीबाग-बगोदर सड़क मार्ग पर मेरु के पास गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला
NH-522 हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर मेरु के पास गिरा विशाल पेड़, टला बड़ा हादसा। हजारीबाग-बगोदर मुख्य सड़क मार्ग (NH-522) पर बुधवार की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेरु पेट्रोल पंप के समीप अचानक एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर आ गिरा। सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई वाहन चपेट में नहीं आया।