ऊन: शामली के शामला गांव में स्कूटी चोरी की वारदात में 3 पर दर्ज हुआ मुकदमा, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना
Un, Shamli | Apr 27, 2026 सोमवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के गांव शामला शामली निवासी परमाल ने स्कूटी चोरी के आरोप में गांव के ही विक्की, अजय और भोला नाम के तीन आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाने पर केस दर्ज कराया है। चोरी की वारदात 25 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद पीड़ितों ने 2 आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया था।