बरही: लेंबुआ में समाजसेवी ने बच्चों के बीच फुटबॉल वितरण किया
बरकट्ठा। शिलाडीह पंचायत के ग्राम लेंबुआ में खेलकूद को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी ने लेंबुआ गांव जाकर स्थानीय बच्चों और युवा खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति उनके उत्साह को सराहा और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा