बिजावर: लहर में तेंदूपत्ता फड़ विवाद पर ग्रामीणों का वन कार्यालय में प्रदर्शन, वन विभाग पर पक्षपात का आरोप
बिजावर वन परिक्षेत्र की ग्राम पंचायत लहर में तेंदूपत्ता फड़ों के संचालन को लेकर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों ने बिजावर वन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और वन विभाग पर एक विशेष फड़ संचालक को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बुधवार की शाम 7 बजे कहा है कि मजदूरों पर जबरन एक ही फड़ में तेंदूपत्ता जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।