रानीगंज: हांसा कमलपुर दुर्गा मंदिर में दीप जलाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
रानीगंज प्रखंड के हांसा कमलपुर स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मंगलवार की शाम दीप जलाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दरबार में दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।