बीना: ग्राम कुरुवा कचरा प्लांट पर ग्रामीणों का विरोध जारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, सहमति नहीं बनी
Bina, Sagar | Aug 20, 2025 शहर में फेली गंदगी से परेशान नगर पालिका अध्यक्ष लता के द्वारा कलेक्टर को शिकायत करने के बाद नगर पालिका अधिकारी बुधवार को एसडीएम विजय डेहरिया एवं थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव बड़ी संख्या में जवानों के साथ ग्राम कुरुवा पहुंचे। साथ ही नगर पालिका के कचरे से भर वाहनों को लेकर कर्मचारी पहुंचे। लेकिन जद्दोजहद के बाद सहमति नहीं बनी।