कटिहार: दुर्गापुर शिवमंदिर चौक के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी, पुलिस ने मौके पर जाँच शुरू की
दुर्गापुर शिवमंदिर चौक के समीप अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह मामला शाम साढ़े सात बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।