कटिहार: कुर्सेला में बारात जा रहे वाहन का हुआ हादसा, 8 लोगों की मौत
मंगलवार की सुबह 10 बजे 8 लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराने उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिनकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। घटना के बारे में मृतकों के परिजनों ने बताया की पूर्णिया जिले से बारात कोशिकी पुर गांव जा रही थी। कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई।