कटिहार: कटिहार में बुधवार को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन, डीएम और एसपी ने दी जानकारी
भारत और पाकिस्तान में युद्ध का माहौल बनते जा रहा है, ऐसे में भारत सरकार के आदेश पर कल शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर कई जिलों में तैयारी की जा रही है, इस संबंध में मंगलवार की शाम 6 बजे डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कल शाम 7:00 बजे से 7:10 बजे तक मॉक ड्रिल किया जाएगा।