संदेश: डिहरी गांव के युवक की परदेश में कमाने के दौरान संदिग्ध स्थिति में मौत, विधायक पुत्र दीपू राणावत ने परिजनों से की मुलाकात
संदेश विधानसभा क्षेत्र के डिहरी गांव (तापा) निवासी एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर फैल गई है।मृतक युवक रमेश जो प्रदेश में नौकरी करते थे।उनकी अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक किरण देवी के पुत्र दीपू राणावत पहुंचे।