टाटगढ़: मंगरा मैराथन में युवाओं ने दिखाया दम, कृष्णा व महेंद्र कुमार बने प्रथम, पुरस्कार में मिले ₹3100 व ट्रॉफी
Tatgarh, Ajmer | Sep 9, 2026 टॉडगढ़। ग्राम पंचायत थानेटा के मियालाखेत चौराहे स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार शाम 4 मंगरा मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें आर्मी, अग्निवीर, एयरफोर्स, नेवी और बीएसएफ भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ बालिकाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। मैराथन में थानेटा के अलावा दिवेर, देवगढ़, ब्यावर, पीपली नगर, काछबली, बरार और आमनेर सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिभागी पहुंचे