लालगंज थाना अंतर्गत भगवानपुर पकड़ी गांव में अपने घर के पीछे शौच करने गया एक 15 वर्षीय किशोर का पैर पिसलकर पोखर में डूबने से मौत हो गयी l किशोर भगवानपुर पकड़ी गांव निवासी शत्रुध्न साह का पुत्र रंजीत उर्फ अविनाश कुमार बताया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुबह लगभग 8:00 बजे पोखर के आस पास तम्बाकू के खेत काम कर रहे लोगो ने हो हंगामा किया।