कुरई: 1 जुलाई से पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में जंगल सफारी बंद
Kurai, Seoni | Jun 30, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में 1 जुलाई से जंगल सफारी बंद कर दी जाएगी। मंगलवार को डिप्टी डायरेक्टर पुनीत गोयल ने बताया कि मानसून सीजन को देखते हुए कोर एरिया में पर्यटकों की अस्थायी आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है। अब वर्षा समाप्त होने के बाद ही जंगल सफारी दोबारा शुरू होगी।